27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Entertainment / Bollywood / Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Review Live Updates: जानें कैसी है फिल्में, दर्शकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Review Live Updates: जानें कैसी है फिल्में, दर्शकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Live Updates: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जानिए दोनों फिल्मों का रिव्यू, दर्शकों की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया रिएक्शन और पहले दिन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:28 AM IST

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Release
ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 (फोटो सोर्स- IMDb)

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Release: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ और इमरान हाशमी और जेनेलिया की फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ 27 नवंबर यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दोनों फिल्मों का जोनर एकदम अलग है। सूरज बरजात्या की पारिवारिक फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की एक्शन फिल्म से हो रहा है। दोनों फिल्मों की कहानी, रिव्यू, स्टारकास्ट और दर्शकों का शुरुआती रिएक्शन क्या है, चलिए बताते हैं।

27 Nov 2026, 8:27 AM IST

'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी और स्टारकास्ट

'ये प्रेम मोल लिया' को फैमिली ऑडियंस से उम्मीद

सूरज आर बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम नाम के एक संगीतकार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी दोस्ती पूर्वा से धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। हालांकि एक झूठ दोनों के रिश्ते में गलतफहमियां पैदा कर देता है और उनकी प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजरने लगती है। फिल्म में शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

27 Nov 2026, 8:00 AM IST

एडवांस बुकिंग में कौन था आगे?

एडवांस बुकिंग के मामले में आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी9' को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के 26 नवंबर रात 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' ने ब्लॉक सीटों समेत कुल 6.92 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है, जबकि बिना ब्लॉक सीटों के इसकी कमाई 3.79 करोड़ रुपये रही। फिल्म के करीब 2.55 लाख टिकटों की एडवांस बिक्री हुई है।

वहीं, इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' ने ब्लॉक सीटों समेत 6.83 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन किया है। हालांकि, बिना ब्लॉक सीटों के इसकी कमाई 4.05 करोड़ रुपये रही, जो आयुष्मान की फिल्म से ज्यादा है। टिकट बिक्री के मामले में भी इमरान की फिल्म आगे है। 'गनमास्टर जी9' के करीब 3.24 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि 'ये प्रेम मोल लिया' के 2.55 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। शो और सिनेमाघरों की संख्या में भी 'गनमास्टर जी9' आगे रही। इसके 20,762 शो 524 शहरों में दर्ज किए गए, जबकि 'ये प्रेम मोल लिया' के 19,166 शो 477 शहरों में लगे। इस तरह कुल एडवांस कलेक्शन में आयुष्मान की फिल्म आगे है, लेकिन टिकटों की बिक्री और बिना ब्लॉक सीटों वाली कमाई में इमरान हाशमी की फिल्म ने बढ़त बनाई है।