29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Entertainment / Bollywood / Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Review Live Updates: इमरान की ‘गनमास्टर G9’ को लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर, जानें आयुष्मान की फिल्म पर क्या कह रहे लोग

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Review Live Updates: इमरान की ‘गनमास्टर G9’ को लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर, जानें आयुष्मान की फिल्म पर क्या कह रहे लोग

Yeh Prem Mol Liya And Gunmaaster G9 Movie Live Updates: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जानिए दोनों फिल्मों का रिव्यू, दर्शकों की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया रिएक्शन और पहले दिन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:19 PM IST

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Release
ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 (फोटो सोर्स- IMDb)

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Movie Release: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ और इमरान हाशमी और जेनेलिया की फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ 27 नवंबर यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दोनों फिल्मों का जोनर एकदम अलग है। सूरज बरजात्या की पारिवारिक फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की एक्शन फिल्म से हो रहा है। दोनों फिल्मों की कहानी, रिव्यू, स्टारकास्ट और दर्शकों का शुरुआती रिएक्शन क्या है, चलिए बताते हैं।

27 Nov 2026, 12:44 PM IST

‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज पर इमोशनल हुए अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज को लेकर काफी भावुक दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट साझा कर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या और राजश्री प्रोडक्शंस के साथ अपने करीब 40 साल पुराने जुड़ाव को याद किया।

अनुपम ने अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ के दिनों को याद करते हुए बताया कि राजश्री प्रोडक्शंस ने ही उन्हें बॉलीवुड में पहला मौका दिया था। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक प्रोडक्शन हाउस की हर खुशी उन्हें अपने परिवार की खुशी जैसी लगती है। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि जब उनके अपने घर की फिल्म रिलीज हो रही है, तो वह उसका वीडियो बनाए बिना भला कैसे रह सकते हैं।

27 Nov 2026, 12:21 PM IST

कैसे पड़ा ‘ये प्रेम मोल लिया’ नाम? सूरज बड़जात्या ने किया खुलासा

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के नाम से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का यह टाइटल म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने सुझाया था। ANI से बातचीत में सूरज बड़जात्या ने बताया कि फिल्म का नाम शादी की उस पारंपरिक रस्म और वचन से प्रेरित है, जिसे दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने पर निभाता है।

27 Nov 2026, 10:48 AM IST

कमाल आर खान ने 'ये प्रेम मोल लिया' पर क्या कहा?

फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग बेहद खराब है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना की कम स्टारडम को माना जा सकता है। हालांकि, फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है, जिसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।

27 Nov 2026, 10:46 AM IST

Ye Prem Mol Liya X Review: आयुष्मान की फिल्म देखकर क्या बोले लोग?

आयुष्मान खुराना की फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वन वर्ल्ड रिव्यू – ब्लॉकबस्टर, चार सितारे। एक ऐसी पारिवारिक ड्रामा फिल्म, जिसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए।

 

27 Nov 2026, 9:43 AM IST

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: दो सगे भाइयों के बीच की टक्कर

बॉक्स ऑफिस का ये मुकाबला इसलिए भी काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि ये टक्कर दो सगे भाइयों के बीच की भी है। एक तरफ पारिवारिक फिल्म लेकर आए हैं आयुष्मान खुराना तो दूसरी तरफ गनमास्टर जी 9 में अपारशक्ति खुराना का खतरनाक अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

27 Nov 2026, 9:31 AM IST

गनमास्टर G9 की कहानी

फिल्म की कहानी ईश्वर (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुरानी आपराधिक जिंदगी को पीछे छोड़कर अब एक शांत और सामान्य जीवन जीना चाहता है। उसकी जिंदगी में आरती (जेनेलिया डिसूजा) की अहम जगह है। लेकिन हालात उसे दोबारा उसी दुनिया के करीब ले आते हैं, जिससे वह दूर जाना चाहता था।

पुलिस के लिए मुखबिर बनने का उसका फैसला कहानी में नया मोड़ लाता है। अब उसे पुराने अपराधियों के बीच रहकर कानून की मदद करनी है और साथ ही अपने परिवार और नई जिंदगी को भी बचाना है। यही दोहरी चुनौती फिल्म में रोमांच और तनाव पैदा करती है।

27 Nov 2026, 9:11 AM IST

Gunmaaster G9 Positive Reviews: 'गनमास्टर जी 9' पर सोशल मीडिया रिएक्शन्स

एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'अभी-अभी 'गनमास्टर G9' देखी... ब्लॉकबस्टर! फिल्म का एक्शन और चौंकाने वाले ट्विस्ट कई बार एक साथ ऐसे आते हैं कि रोमांच थमने का नाम नहीं लेता। इमरान हाशमी इस साल दूसरी बार बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।'

27 Nov 2026, 9:08 AM IST

गनमास्टर जी 9 देख क्या बोले लोग?

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी 9' को देखने के बाद अब लोगों की ओर से रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने इमरान की परफॉर्मेंस को जबरदस्त बताते हुए फिल्म की स्टारकास्ट की भी तारीफ की है।

27 Nov 2026, 9:04 AM IST

'ये प्रेम मोल लिया' का फर्स्ट रिव्यू

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है। 'एक्स' (ट्विटर) पर उन्होंने फिल्म की इमोशनल कहानी, फैमिली वैल्यूज, स्टार कास्ट की एक्टिंग और म्यूजिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।

27 Nov 2026, 8:51 AM IST

Gunmaster G9 Movie Review Updates: 'गनमास्टर जी 9' की कहानी और स्टारकास्ट

इस फिल्म का केंद्रीय किरदार ईश्वर (इमरान हाशमी) अपनी पुरानी आपराधिक जिंदगी को पीछे छोड़ चुका है। अब उसकी ख्वाहिश एक शांत और व्यवस्थित जीवन जीने की है, जिसमें आरती (जेनेलिया डिसूजा) के साथ उसका रिश्ता अहम स्थान रखता है। लेकिन परिस्थितियां उसे एक बार फिर अपराध की दुनिया के करीब पहुंचा देती हैं। वहीं फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यानी बॉक्स ऑफिस पर दो भाइयों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ आयुष्मान खुराना की फिल्म तो दूसरी तरफ अपारशक्ति खुराना का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।

27 Nov 2026, 8:27 AM IST

Ye Prem Mol Liya Movie Review: 'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी और स्टारकास्ट

सूरज आर बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम नाम के एक संगीतकार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी दोस्ती पूर्वा से धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। हालांकि एक झूठ दोनों के रिश्ते में गलतफहमियां पैदा कर देता है और उनकी प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजरने लगती है। फिल्म में शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

27 Nov 2026, 8:00 AM IST

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaster G9 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में कौन था आगे?

एडवांस बुकिंग के मामले में आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी9' को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के 26 नवंबर रात 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' ने ब्लॉक सीटों समेत कुल 6.92 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है, जबकि बिना ब्लॉक सीटों के इसकी कमाई 3.79 करोड़ रुपये रही। फिल्म के करीब 2.55 लाख टिकटों की एडवांस बिक्री हुई है।

वहीं, इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' ने ब्लॉक सीटों समेत 6.83 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन किया है। हालांकि, बिना ब्लॉक सीटों के इसकी कमाई 4.05 करोड़ रुपये रही, जो आयुष्मान की फिल्म से ज्यादा है। टिकट बिक्री के मामले में भी इमरान की फिल्म आगे है। 'गनमास्टर जी9' के करीब 3.24 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि 'ये प्रेम मोल लिया' के 2.55 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। शो और सिनेमाघरों की संख्या में भी 'गनमास्टर जी9' आगे रही। इसके 20,762 शो 524 शहरों में दर्ज किए गए, जबकि 'ये प्रेम मोल लिया' के 19,166 शो 477 शहरों में लगे। इस तरह कुल एडवांस कलेक्शन में आयुष्मान की फिल्म आगे है, लेकिन टिकटों की बिक्री और बिना ब्लॉक सीटों वाली कमाई में इमरान हाशमी की फिल्म ने बढ़त बनाई है।