25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur-Jodhpur-Kota Mayor Election Live: आज बड़ा इम्तिहान, जयपुर-कोटा में बहुमत, जोधपुर में मुकाबला फंसा

Jaipur-Jodhpur-Kota Mayor Election Live Updates: राजस्थान के तीन बड़े नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा को आज नए मेयर मिल जाएंगे। तीनों नगर निगमों में मेयर पद के लिए सुब​ह 10 बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतगणना होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur kota jodhpur Mayor Election Live
jaipur kota jodhpur Mayor Election Live

Jaipur-Jodhpur-Kota Mayor Election Live Updates: जयपुर। राजस्थान के तीन बड़े नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा को आज नए मेयर मिल जाएंगे। तीनों नगर निगमों में मेयर पद के लिए सुब​ह 10 बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतगणना होगी। वहीं, कोटा जिले सुकेत नगर पालिका में भी आज अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। साथ ही श्रीगंगानगर की विजयनगर पालिका का रोका गया परिणाम भी जारी होगा। शनिवार को तीनों निगमों में डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश के कुल 309 निकायों में से 308 में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

2026-09-25 07:39:15 am

Khatushyamji Nagar Palika Election: खाटूश्यामजी में अटकी चुनाव प्रक्रिया, आज नहीं होगा एक पार्षद का मतदान

खाटूश्यामजी नगर पालिका की चुनाव प्रक्रिया फिर से अटक गई है। नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आज होने वाली चुनाव प्रक्रिया एक बार फिर से उलझ गई। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी नहीं मिली है। ऐसे में 25 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव और 26 सितंबर को होने वाला उपाध्यक्ष पद का चुनाव आगामी आदेशों तक स्थगित किया है।

2026-09-25 07:34:06 am

Sri Vijaynagar Municipal Council Chairman Election Results: श्रीविजयनगर में अध्यक्ष पद की मतगणना आज

श्रीविजयनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना आज होगी। यहां एक पार्षद के कथित अपहरण के आरोपों के बाद मामला हाईकोर्ट में पहुंचने पर मतगणना स्थगित हो गई थी। हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई 28 सितम्बर को होगी। नगर पालिका श्रीविजयनगर के चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से मार्ग दर्शन लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना का परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका के अधीन रहेगा।

2026-09-25 07:23:30 am

Jaipur-Jodhpur-Kota Mayor Election Live: निकाय चुनाव का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में आज महापौर के चुनाव के साथ ही राजस्थान में निकाय चुनाव का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला पूरा होगा। निगम चुनावों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सियासी प्रतिष्ठा भी कसौटी पर होगी। जयपुर-कोटा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन भितरघात रोकने की चुनौती है। वहीं जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस दोनों बहुमत से दूर है और निर्दलीय निर्णायक स्थिति में है।

2026-09-25 07:16:29 am

Jaipur-Jodhpur-Kota Mayor Election Live: जीत के जश्न में शामिल होने के लिए आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रदेश के दस निगम में से से सात के परिणाम में में छह में भाजपा ने और एक में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। शेष तीन में दो में भाजपा का बहुमत है और तीसरे में निर्दलीयों के भरोसे के भरोसे जीत का दावा कर रही है। निकाय चुनाव के फाइनल स्टेज पर जीत के जश्न में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर में शामिल होंगे। वे मंगलवार देर रात जयपुर पहुंच गए।