24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Election 2026 LIVE Updates: राजस्थान की 3314 ग्राम पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू, आज ही आएंगे नतीजे

Sarpanch & Ward Panch Election LIVE Updates: राजस्थान की 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को पहले चरण के सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 Oct 2026, 7:13 AM IST

Rajasthan Panchayat Election 2026 LIVE Updates
राजस्थान की 3314 ग्राम पंचायतों में चुनाव। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Panchayat Election 2026 LIVE Updates: जयपुर। राजस्थान की 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को पहले चरण के सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इन ग्राम पंचायतों में सरपंची के दावेदारों की संख्या करीब 25 हजार बताई जा रही है। ग्राम पंचायतों के लिए मतपत्र से वोट डाले जाएंगे और हर मतदाता एक साथ दो वोट डालेगा। वहीं, पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को 17 जिला परिषद व 116 पंचायत समितियों में सदस्यों के पदों के लिए नामांकन पूरा हो गया। अब नामांकन पत्रों का परीक्षण किया जाएगा।

24 Oct 2026, 7:08 AM IST

Sarpanch & Ward Panch Election LIVE Updates: 3314 सरपंच और 28682 वार्ड पंचों के पदों के लिए वोटिंग शुरू

पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत प्रदेश के 16 जिलों में 3314 सरपंच और 28682 वार्ड पंचों के पदों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग होगी और आज रात तक नतीजे आ जाएंगे।

24 Oct 2026, 7:06 AM IST

Sarpanch & Ward Panch Election LIVE Updates: बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

पंच, सरपंच के चुनावों में पिछली बार ईवीएम से वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो रहा है। एक वोटर दो वोट डालेगा। एक बैलेट पेपर पर सरपंच और दूसरे पर वार्ड पंच उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे।

24 Oct 2026, 7:04 AM IST

Deputy Sarpanch chunav 2026: उपसरपंच का चुनाव कल

वार्ड पंच रविवार को उपसरपंच का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही रविवार को पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

24 Oct 2026, 6:59 AM IST

Sarpanch & Ward Panch Election LIVE Updates: वोटिंग के बाद आज ही आएगा परिणाम

राजस्थान के 16 जिलों में आज पहले चरण में 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंच व 28422 वार्ड पंचों का चुनाव होगा। मतदान पूरा होने के तत्काल बाद ही इन ग्राम पंचायतों में मतगणना शुरू हो जाएगी, जिससे शनिवार को ही सरपंच व वार्ड पंच निर्वाचित हो जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़