28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Up Pradhan Election Live: 419 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव आज, शाम तक आएंगे नतीजे; कई जगह उलटफेर की संभावना

Rajasthan Up Pradhan Election Live: 419 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव आज, शाम तक आएंगे नतीजे; कई जगह उलटफेर की संभावना

Rajasthan Up Pradhan Election 2026 Live Update: राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक वोटिंग के बाद परिणाम घोषित होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:26 AM IST

Rajasthan Up Pradhan Election Live
Rajasthan Up Pradhan Election Live

Rajasthan Panchayat Samiti Up Pradhan Election 2026 Live: जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद चुनावी नतीजे घोषित हो जाएंगे। प्रधान चुनाव की तरह ही उप प्रधान चुनाव में भी कई जगह उलटफेर की संभावना है। उप-प्रधान के चुनाव की वोटिंग के साथ ही पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ेबंदी खत्म हो जाएगी। साथ ही 37 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

28 Nov 2026, 9:26 AM IST

Rajasthan Panchayat Samiti Up Pradhan Election 2026 Live: ग्रामीण क्षेत्रों में अटके कामों को मिलेगी गति

आचार संहिता हटने के बाद कर्मचारियों के तबादलों, नई योजनाओं की घोषणा और विकास कार्यों की स्वीकृति पर लगी रोक भी हट जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में अटके विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।

28 Nov 2026, 9:25 AM IST

Rajasthan Panchayat Samiti Up Pradhan Election 2026 Live: 3 अक्टूबर से लागू आचार संहिता आज शाम हटेगी

उप प्रधान चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही प्रदेश के 37 जिलों में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद आज शाम से इन जिलों में लागू आदर्श आचार संहिता हट जाएगी। पंचायतीराज चुनाव की घोषणा के साथ ही 3 अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू है।

28 Nov 2026, 9:10 AM IST

Rajasthan Up Pradhan Election 2026 Live Update: 419 पंचायत समितियों में उप प्रधान के चुनाव आज

राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान के चुनाव होंगे। परिणाम आने के साथ ही 37 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।