Live

Election Results Live Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि रेजीनगर विधानसभा सीट पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत हासिल की है।
2026-10-09 05:07:37 pm
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवार शंखराव सरकार ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि कमल की है। उन्होंने कहा कि यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. हेडगेवार की है। उनका इस जीत पर कोई व्यक्तिगत दावा नहीं है।
2026-10-09 04:50:42 pm
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा की हसीरानी रथ ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1,64,427 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों के बड़े अंतर से हराया। मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।
2026-10-09 02:06:57 pm
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 13वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 1,05,849 वोटों से आगे चल रही हैं। काउंटिंग के रुझानों में उनकी बढ़त लगातार बनी हुई है।
2026-10-09 02:04:37 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम दोस्त बन गए।
2026-10-09 01:22:26 pm
चेन्नई में TVK समर्थकों ने सीएम विजय की फोटो के साथ जश्न मनाया। मदुरंतकम और धारापुरम से TVK कैंडिडेंट आगे चल रहे हैं।
2026-10-09 01:08:41 pm
नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसी रानी रथ 89,709 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद प्रधान और एसपीआई उम्मीदवार शांति गोपाल गिरि पीछे चल रहे हैं।
2026-10-09 01:07:05 pm
तमिलनाडु: मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के दूसरे दौर में टीवीके उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल के आगे चलने पर समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
2026-10-09 12:28:08 pm
मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर इलाके में BJP के उम्मीदवार शंकर सरकार 28366 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं AJUP के गुलाम नबी आजाद को 8109 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 1705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
2026-10-09 11:19:00 am
पुडुचेरी में थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 13,358 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,482 वोटों के अंतर से हराया।
2026-10-09 11:16:17 am
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसिरानी रथ के बढ़त बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
2026-10-09 11:12:42 am
पुडुचेरी: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, थट्टानचावडी विधानसभा उपचुनाव में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के नेता अशोक आनंद बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी बढ़त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
2026-10-09 11:08:03 am
चेन्नई: मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में टीवीके के आगे चलने पर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि देखते हैं। अभी केवल एक-दो दौर की मतगणना हुई है। मेरा मानना है कि यह प्रक्रिया दोपहर तक या उसके बाद तक चलेगी।
2026-10-09 10:49:01 am
मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नतीजे ठीक वैसे ही दिखाई दे रहे हैं, जैसा मुख्यमंत्री ने पहले अनुमान जताया था। मुख्यमंत्री ने 1.20 लाख मतों के अंतर से जीतने की बात कही थी।