Live

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक का मार्च थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रेन और बसें रोकी जा रही हैं। मोदी सरकार गलत कर रही है। उधर, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि ये कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उनके नेता आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से तारीख की मांग करेंगे।
2026-10-12 12:29:12 pm
राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने हमें सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है। हम आज याचिका दाखिल कर रहे हैं। राहुल ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला किया है।
2026-10-12 12:15:18 pm
विपक्ष का मार्च थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ट्रेनें और बसें रोकी जा रही हैं। मोदी सरकार देश के साथ गलत कर रही है। उधर, प्रदर्शनकारियों ने 'एक चाय, 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा' के नारे लगाए।
2026-10-12 12:07:27 pm
NCP-SP नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे। देश में जो हो रहा है वो गलत हो रहा है। CEC में आप देख रहे हैं, लोग कॉपी करके पास हो रहे। दिल्ली पुलिस बच्चों पर अन्याय कर रही है। कल तीन जर्नलिस्ट को भी उन्होंने हिरासत में ले लिया। ये लोकतंत्र है? एक लोकतंत्र में हर एक को बोलने का, घूमने का, फिरने का अधिकार संविधान ने दिया है, वो भी आप छीन लेंगे?
2026-10-12 11:53:53 am
कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आप जनता की किसी समस्या को लेकर विरोध नहीं कर रहे हैं। आप महंगाई, किसान, बेरोजगारी की बात नहीं कर रहे हैं। आप केवल चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार की बात कर रहे हैं। जब आप चुनाव जीत जाते हैं तब चुनाव आयोग अच्छा हो जाता है जब हार जाते हैं तब चुनाव आयोग खराब हो जाता है।
2026-10-12 11:28:39 am
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके कहते हैं ने कहा कि अगर हिम्मत है तो वह पूरा वीडियो जारी करो जिसमें मैंने बार-बार कहा कि मुझे अपने रिश्तेदार से बात करने दो, दो मिनट के लिए मेरा फोन दे दो और मुझे अपने वकील से बात करने दो। आप वह वीडियो क्यों जारी नहीं कर रहे हैं? आप एडिट किया हुआ वर्जन दिखा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... आधा नहीं, पूरी रिकॉर्डिंग दिखाओ
2026-10-12 10:40:06 am
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से न मिलने की वजह बताई है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह मामला लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सर्वोच्च अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर, इंडिया गठबंधन के मार्च पर सीजेआई सूर्यकांत
2026-10-12 10:25:48 am
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन का बहुत बड़ा मोर्चा सुप्रीम कोर्ट की तरफ निकलेगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय मांगा गया है। लेकिन हमें पता चला है कि मुख्य न्यायाधीश हमसे नहीं मिलेंगे। कारण बताया जा रहा है कि उन्हें ये अधिकार नहीं है। जनता संकट में है और मुख्य न्यायाधीश जनता से मिलने को तैयार नहीं है।
2026-10-12 09:49:00 am
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि आज वकील काली रिबन पहने। बार एसोसिएशन ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों पर कथित तौर पर जरूरत से ज़्यादा बल प्रयोग किए जाने के खिलाफ है।
2026-10-12 09:46:19 am
आज सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर के परिसर में टैंट लगाया गया है।
2026-10-12 09:13:28 am
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के आह्वान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि वे संवैधानिक संस्थानों और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
2026-10-12 09:05:22 am
विपक्षी नेताओं के मार्च से पहले लुटियंस इलाके में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के जवान, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ को तौन किया गया है।
2026-10-12 08:50:37 am
हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेताओं का जुटान शुरू हो गया है। हरियाणा कांग्रेस के नेता राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पहुंचने लगे हैं।