15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Bloc SIR Supreme Court Live Updates: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया हलफनामा

Anti ECI Protest Live Updates: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर CJI सूर्यकांत की बेंच सुनेगी दलीलें। जंतर-मंतर मामला भी सूची में।
less than 1 minute read
Google source verification
Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

SIR Supreme Court Live Updates: सर्वोच्च अदालत में आज वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली खंडपीठ दलीलें सुनेंगी। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के 13 नेताओं द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई होगी। इस याचिका में चुनाव आयोग के निर्णय लेने के तरीके, फॉर्म 6 में किए गए बदलावों और SIR संबंधी फैसलों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। इसके अलावा, दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन-स्थलों की सूची से बाहर किए जाने के खिलाफ दो जनहित याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं, जिन पर गुरुवार को सुनवाई संभव है। पुलिस कार्रवाई और मेट्रो सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़े मामले की भी आज सुनवाई होगी।

2026-10-15 11:29:38 am

DMRC और दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया हलफनामा

दिल्ली पुलिस और दिल्ली रेल मेट्रो कॉर्पोरेशन ने भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' को संसद मार्च की अनुमति देने से इनकार करना और प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लेना कानून व्यवस्था के लिए जरूरी था।

2026-10-15 11:04:20 am

महाराष्ट्र SIR का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में उठा

महाराष्ट्र में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत वोटरों के नाम काटे जाने का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मूल याचिकाओं के साथ ही इस मामले की सुनवाई होगी।

 

2026-10-15 10:19:08 am

अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का आदेश

आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। क्या है पूरा मामला और किस प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई। 

2026-10-15 10:11:35 am

John Brittas on SIR: हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से हमारे पक्ष में फैसला आएगा: जॉन ब्रिटास

CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिकाओं पर कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से हमारे पक्ष में फैसला आएगा। मुझे मुख्य न्यायाधीश को उन भयानक घटनाओं के बारे में बताना पड़ा, जिनका मुझे सामना करना पड़ा था। दिल्ली पुलिस ने मुझे गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया, घसीटते हुए गाड़ी में डाला और CRPF ने भी मुझे परेशान किया। मैंने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इन सभी घटनाओं के बारे में बताया। मैं सुप्रीम कोर्ट का आभारी हूं कि उन्होंने उस पत्र को एक अंतरिम याचिका में बदल दिया और इसे INDIA गठबंधन की पहले से मौजूद याचिका के साथ जोड़ दिया है।

जॉन ने आगे कहा कि हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट SIR से जुड़े तमाम मुद्दों पर गौर करेगा। इसमें चुनाव आयोग के काम करने के तरीके के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के मनमाने फैसलों, और राजधानी में हो रहे दमन और अत्याचार जैसे मामले भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट इन मुद्दों से अनजान नहीं है। हमें उम्मीद है कि माननीय मुख्य न्यायाधीश और उनकी पीठ याचिका में उठाए गए इन सभी मामलों पर फैसला सुनाएगी।

 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय