15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jailer 2 Movie Review Live Updates: रजनीकांत की फिल्म कैसी है? जानें कहानी, स्टारकास्ट, दर्शकों का रिएक्शन, फर्स्ट डे शो और बॉक्स ऑफिस से जुड़े ताजा अपडेट्स

Jailer 2 Movie Live Updates: रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानें इस फिल्म की ओपनिंग, रिव्यू और फर्स्ट डे कलेक्शन से जुड़े सारे अपडेट्स।
less than 1 minute read
Google source verification
Jailer 2 Movie Live Updates
Jailer 2 (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Jailer 2 Movie Live Updates: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नेलसन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2023 में आई ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, विजय सेतुपति, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन समेत कई स्टार्स हैं।

पहले दिन 125 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘जेलर 2’ से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म दुनियाभर में पहले दिन लगभग 125 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक कमाई रिलीज के बाद सामने आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

2026-10-15 11:16:09 am

फिल्म को देखने के बाद क्या बोले लोग?

शुरुआती सोशल मीडिया रिव्यू के मुताबिक, फिल्म का पहला हाफ दर्शकों को ज्यादा पसंद आया है। एक यूजर ने इसे पूरी तरह से मास एंटरटेनर बताया और कहा कि फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन पर सिनेमाघरों में सीटियां बज सकती हैं। रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस और इंटरवल ब्लॉक को भी खास बताया गया है।

2026-10-15 11:39:16 am

रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है फिल्म

14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक फिल्म के घरेलू एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ब्लॉक बुकिंग समेत लगभग 31 करोड़ रुपये दर्ज किए गए थे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के 13,944 शो में 14.58 लाख टिकट बिक चुके थे। भारत में एडवांस बुकिंग से कुल ग्रॉस कलेक्शन 40 से 45 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया, जबकि दुनियाभर में एडवांस बिक्री 70 से 80 करोड़ रुपये तक जा सकती है।

2026-10-15 11:45:20 am

पालक्काड से बेंगलुरु तक दिखा फैंस का उत्साह

‘जेलर 2’ की रिलीज के मौके पर केरल के पालक्काड स्थित प्रिया थिएटर में दर्शकों ने जमकर जश्न मनाया। जैसे ही पर्दे पर रजनीकांत का नाम और तस्वीर दिखाई दी, सिनेमाघर तालियों, सीटियों और नारों से गूंज उठा। एक अन्य वीडियो में प्रशंसक ढोल की धुन पर नाचते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने इस उत्साह को साझा करते हुए रजनीकांत को एकमात्र सुपरस्टार बताया। वहीं, बेंगलुरु में सिनेमाघरों के बाहर पटाखे फोड़कर फिल्म का स्वागत किया गया। मैसूर में भी प्रशंसक इसी तरह जश्न मनाते दिखाई दिए।

2026-10-15 11:47:35 am

थिएटर में फैंस ने किया डांस

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' देखने के बाद प्रिया थिएटर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस जमकर झूमते और नाचते-गाते हुए नजर आ रहे हैं।

2026-10-15 12:01:35 pm

हिंदी रिलीज पर पड़ा असर

एक तरफ फिल्म को लेकर दक्षिण भारत और विदेशी बाजारों में उत्साह है, वहीं हिंदी बाजार में इसे परेशानी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ने फिल्म के हिंदी संस्करण को प्रदर्शित नहीं करने का फैसला किया।

2026-10-15 12:27:35 pm

सुबह 6 बजे से शुरू हुए शो, एडवांस बुकिंग में भी तेजी

‘जेलर 2’ के पहले शो कोच्चि और बेंगलुरु में सुबह 6 बजे से शुरू हो गए थे, जबकि चेन्नई में दर्शकों को सुबह 9 बजे तक इंतजार करना पड़ा। बुकमायशो के आंकड़ों के मुताबिक, चेन्नई में फिल्म के कई शो की टिकटें बिक चुकी थीं। हैदराबाद, कोच्चि और बेंगलुरु में भी टिकटों की मांग अच्छी बताई गई।

2026-10-15 12:36:17 pm

धनुष-ऐश्वर्या भी पहुंचे फिल्‍म देखने

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को देखने के लिए उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद रह चुके अभिनेता धनुष भी पहुंचे। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के इस सीक्वल में रजनीकांत एक बार फिर 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के किरदार में नजर आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन