4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 मार्च तक ही यह बैंक दे रहा सबसे सस्ता लोन, 1 अप्रैल से बदल जाएंगी ऐसी और भी कई चीजें, जिसका जेब पर पड़ेगा सीधा असर

- 1 अप्रैल से पहले जरूर निपटा लें ये जरूरी काम - 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2021-22 शुरू हो जाएगा। - पढ़ें आपके काम की खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 10 Mar 2021, 10:52 AM IST

31 मार्च तक ही यह बैंक दे रहा सबसे सस्ता लोन, 1 अप्रैल से बदल जाएंगी ऐसी और भी कई चीजें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

31 मार्च तक ही यह बैंक दे रहा सबसे सस्ता लोन, 1 अप्रैल से बदल जाएंगी ऐसी और भी कई चीजें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ. आने वाली 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2021-22 शुरू हो जाएगा। यानी अगले वित्तीय वर्ष से हमारे रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई चीजें बदलने वाली हैं। इसका असर देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की जनता की जेब पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको 1 अप्रैल से होने वाले बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। जिससे उनसे जुड़े कामों को आप बिना किसी समस्या के निपटा सके।


1- PNB के ग्राहक 31 मार्च तक करा लें यह काम

अगर आप देना बैंक और विजया बैंक के ग्राहक हैं तो 31 मार्च तक आप अपना नया IFSC कोड जरूर ले लें। क्योंकि 31 मार्च के बाद पुराना IFSC कोड बदल जाएगा। दरअसल इन दोनों बैंकों का पिछले साल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में विलय हो गया था। इसी वजह से अब इनके ग्राहकों को अपना नया आईएफएससी कोड लेना पड़ेगा।

2- PM किसान सम्मान निधि में 31 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत जो भी किसान अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे 31 मार्च से पहले ओवदन जरूर करा लें। क्योंकि 31 मार्च के बाद पीएम किसान सम्मान राशि की 8वीं किस्त भेजी जाएगी। इस योजना में अब तक 7 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में अगर आप 31 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो आपका पैसा खाते में नहीं आएगा।

3- क्यूआर कोड (QR Code) के नियमों का पालन जरूरी

नए नियम के मुताबिक सरकार ने कंपनियों से कस्टमर्स के बीच लेन-देन से जुड़े बिलों के मामले में क्यूआर कोड प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर जुर्माना लगाए जाने से छूट दी है। यह छूट 31 मार्च 2021 तक के लिए बने बिलों को लेकर दी गई है। लेकिन इसके बाद 1 अप्रैल से इसका पालन करना जरूरी हो जाएगा।

4- केसीसी (KCC) पाने का 31 मार्च तक आसान मौका

उत्तर प्रदेश के जो किसान अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) नहीं बनवा पाए हैं तो वह परेशान बिल्कुल न हों। क्योंकि मोदी सरकार 31 मार्च तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रही है। ऐसे में जिन किसानों को अभी तक केसीसी नहीं मिला है, वे अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने केसीसी प्राप्त करने के प्रोसीजर को काफी आसान कर दिया है। साथ ही अब आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर ही किसानों को कार्ड भी मिल जाएगा।

5- इस बैंक का सबसे सस्ता होम लोन 31 मार्च तक

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी तक घटाने का ऐलान किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कस्टमर भी इस ब्याज दर का लाभ 75 लाख तक के होम लोन के लिए उठा सकते हैं। जबकि 75 लाख रुपए से ऊपर के लोन के लिए ब्याज दरों को 6.75 फीसदी पर तय किया जाता है। ICICI बैंक प्रबंधन का कहना है कि ब्याज दर की पेशकश, 31 मार्च तक ही वैलिड है। उलके बाद बैंक ब्याज दरों में फिर बदलाव करेगा।

यह भी पढ़ें: अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ही हो जाएंगे लाइसेंस समेत ये 18 काम, देखें लिस्ट