कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार का पूरा ध्यान फोकस टेस्टिंग के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 17,11,376 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी, तो वहीं 5,38,549 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। एक दिन में सबसे ज्यादा 3.36 लाख लोगों की वैक्सीन दी गई है, लेकिन अब नए लक्ष्य के अनुसार, प्रतिदिन 5.52 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।