26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका, इस महत्वकांक्षी योजना पर लगाई रोक

यूपी के गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की महत्वकांक्षी साइकिल यात्रा को एक बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Sep 2018, 3:33 PM IST

Cycle Yatra

Cycle Yatra

लखनऊ. यूपी के गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की महत्वकांक्षी साइकिल यात्रा को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली पुलिस ने 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त होने वाली इस साइकिल यात्री पर रोक लगा दी है। साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होेने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक बड़ा झटका दे दिया है। दिल्ली पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर, सेक्युरिटी और ट्रॉफिक की समस्या का हवाला देते हुए इस साइकिल यात्रा पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें- सीएम के कार्यक्रम में बिजली गुल मामले में सपा ने किया बड़ा हमला, इस हकीकत से सपाई व बसपाई भी हुए हैरान

यह था कार्यक्रम-

साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद खोए हुए जनाधार को वापस लाने और आगामी चुनाव 2019 चुनाव की तैयारियों का आगाज करते हुए सपा ने 'सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ' साइकिल यात्रा आगाज 27 अगस्त से गाजीपुर से किया था। इस रविवार 23 सितम्बर को अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा गाजियाबाद से शुरू होकर जंतर-मंतर पर जाकर समाप्त होनी थी।

ये भी पढ़ें- बैठक में इस बड़े IAS अधिकारी ने किया ऐसा कि चढ़ गया सीएम योगी का पारा, तुरंत हटाया पद से, इन जिलों के रह चुके हैं डीएम

2012 में भी शुरू हुई थी यात्रा-

साइकिल यात्रा हमेशा से ही समाजवादी पार्टी के लिए भाग्यशाली रही है। 2012 में भी यह साइकिल यात्रा निकाली गयी गई थी जिससे समाजवादी पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी हुई थी। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे।

प्रदेश भर के जुड़े युवा-

साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाना है। इसक लिए प्रदेश भर के युवा सपाई इस साइकिल यात्रा से जु़ड़ रहे हैं। वहीं इसका नेत्रत्व पार्टी के कई सीनियर नेता कर रहे हैं।

Cycle Yatra IMAGE CREDIT: Patrika