गोंडा. गोंडा के एक गांव में छह साल की बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। डीआईजी अनिल कुमार राय, एसपी लल्लन सिंह, एएसपी व सीओ ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।