26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों के नाम पर बनेंगी प्रदेश की 20 सड़कें, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सड़कों पर बोर्ड लगाकर बताई जाएंगी उनकी शौर्य गाथा

- शहीदोंं के नाम से जानी जाएंगी यूपी की 20 सड़कें - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सड़क पर लगाए गए बोर्ड पर इन शहीदों की फोटो भी लगाई जाएगी - जय हिंद वीर पथ योजना के तहत सड़कों का नामांकरण शहीदों के नाम पर किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Nov 2020, 9:37 AM IST

शहीदों के नाम पर बनेंगी प्रदेश की 20 सड़कें, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सड़कों पर बोर्ड लगाकर बताई जाएंगी उनकी शौर्य गाथा

शहीदों के नाम पर बनेंगी प्रदेश की 20 सड़कें, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सड़कों पर बोर्ड लगाकर बताई जाएंगी उनकी शौर्य गाथा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 20 सड़कों का नामांकरण शहीद हुए वीर जवानों के नाम पर रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग शहीद हुए वीर जवानों का नाम से बनाए जाने वाली सड़कों पर बोर्ड लगाकर उनकी शौर्य गाथा भी लोगों को बताएगा। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सड़क पर लगाए गए बोर्ड पर इन शहीदों की फोटो भी लगाई जाएगी, ताकि युवा इनके बलिदान से प्रेरणा लें। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि जय हिंद वीर पथ योजना के तहत सड़कों का नामांकरण शहीदों के नाम पर किया जा रहा है।

इन शहीदों के नाम पर बनेगी सड़क

कन्नौज जिले के हसेरन बिधूना मार्ग से अजान संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद प्रदीप सिंह मार्ग, कानपुर देहात जिले के डेरापुर -मंगलपुर मार्ग का नामकरण शहीद रोहित कुमार यादव मार्ग और रैगवां गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद श्याम बाबू मार्ग, मैनपुरी जिले के लाखनमऊ से विनायकपुर सोडरा मार्ग का नामकरण शहीद राम वकील मार्ग, देवरिया जिले के छपिया जयदेव मार्ग का नामकरण शहीद विजय कुमार मौर्या मार्ग और महाराजगंज जिले के हरपुर धनुआडीह से ताल्ही मार्ग, प्रयागराज जिले के एनएच भीटी से गुप्ता बस्ती होते हुए कांतापुर संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद नेबूलाल मार्ग, आगरा जिले के फतेहाबाद- रिहावली मार्ग का नामकरण शहीद बबलू कुमार मार्ग, एएसआर मार्ग से कहरई कौलक्खा होकर एडीआई मार्ग का नामकरण शहीद कौशल कुमार रावत मार्ग, झांसी जिले के भोजला संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद सुल्तान सिंह मार्ग, एटा जिले के जैथरा- कुरावली मार्ग का नामकरण शहीद सुबोध कुमार सिंह मार्ग, बांदा जिले के सहेवा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद देवेंद्र मिश्र मार्ग, उन्नाव जिले के सिकंदरपुर करन से अचलगंज -पुरवा मार्ग का नामकरण शहीद विजय कुमार मार्ग व पुरवा मझिगवां मार्ग से कउवागढी़- समाधा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद अजीत कुमार आजाद मार्ग, शामली जिले में आदमपुर भौराकला मार्ग का नामकरण शहीद अमित कुमार मार्ग व पानीपत खटीमा से शामली भौराकला मार्ग का नामकरण शहीद प्रदीप कुमार मार्ग, मथुरा जिले के बाजना से जरैलिया मार्ग का नामकरण शहीद पंकज कुमार सिंह मार्ग और बरारी फीडर मार्ग का नामकरण शहीद जितेंद्र पाल मार्ग, प्रतापगढ़ जिले के बेलखरी- टिकरी मार्ग का नामकरण शहीद अनूप कुमार सिंह मार्ग, रायबरेली जिले के वनपुरवा संपर्क मार्ग का नामकरण शहीद महेश कुमार यादव मार्ग का नामकरण शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी मार्ग से किया गया है।

ये भी पढ़ें: डॉन मुख्तार अंसारी के सात गुर्गों के नाम पुलिस द्वारा गायब करने का आरोप, एक दर्जन पर कार्रवाई बाकी

ये भी पढ़ें: दीपोत्सव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे अयोध्यावासी, राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये, 10 हजार वालंटियर्स लगे काम पर