28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस में 37000 कांस्टेबल की जल्द होगी भर्ती, 8 स्टेप में जानिए कैसे करें आवेदन, कितने पद हैं खाली

यूपी पुलिस भर्ती का जारी हो सकता है नोटिफिकेशन। जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता और कितने पद है खाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Jan 2023, 5:11 PM IST

महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण

महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण

यूपी पुलिस में जल्द ही 35000 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू होने वाली है। सिविल पुलिस और पीएसी के लिए अलग-अलग पद होंगे। प्रस्ताव में बदलाव किया गया है। पीएसी में कांस्टेबल के लिए खाली पदों में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े--------------परिवहन मंत्री ने पकड़ी गलत नंबर प्लेट वाली गाड़िया, जारी किये आदेश

महिला उम्मीदवारों के लिए 20% आरक्षण होगा। पीएसी में कांस्टेबल महिलाओं के लिए 3786 नए पद होंगे। यूपी पुलिस बल में एक महिला बटालियन लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर में पेश करेगी। प्रत्येक बटालियन में 1262 पद होंगे। यूपी सरकार के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है।

जानिए क्या होगी योग्यता

1. पदनाम : पीएसी, सिविल पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष,महिला)

2. खाली पदों की संख्या : कुल 35458 रिक्तियां

3.सिविल पुलिस : 26744 पद

4.पीएसी: 8714 पद

5.आयु सीमा (01.07.2022 तक) : पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष,

6.महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष (आयु में छूट सरकारी नियमों के आधार पर की जायेगी)

7.शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को 12 वीं, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए

8.आवेदन शुल्क : सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए – रुपये 400

9.चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी,पीईटी

अभ्यर्थी कैसे करे आवेदन

1 जो भी उम्मीदवार वेबसाइट (http://uppbpb.gov.in/) से ऑनलाइन मोड के तहत आवेदन कर सकते हैं।

2 कैंडिडेट के पास अपना खुद का ईमेल, आईडी और मोबाइल नंबर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि क्योंकि पंजीकरण

3 नंबर पर ही पासवर्ड जैसे महत्वपूर्ण जानकारी आपको भेजी जा सके।

4 ऑनलाइन आवेदन को सही ढंग से भरने के लिए कैंडिडेट के पास अपने संबंधित प्रमाण पत्र / मार्कशीट होना बहुत जरुरी।

5 हाल ही के खींचे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की फोटो स्कैन जरुरी।

6 ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान के लिए लिंक आधिकारिक सूचना में उल्लिखित तारीखों से उपलब्ध होगा।

7 कैंडिडेट को भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा।

8.आवेदन शुल्क जमा करने से पहले सभी कैंडिडेट अपने भरे हुए फॉर्म की जांच कर ले, क्योंकि
किसी भी परिस्थिति में शुल्क जमा करने के बाद शुल्क वापस नहीं होगा।