script69000 शिक्षक भर्ती, किस जिले में कितने पद खाली, देखें पूरी लिस्ट | 69000 shikshak bharti UP vacancy list latest news today in hindi | Patrika News

69000 शिक्षक भर्ती, किस जिले में कितने पद खाली, देखें पूरी लिस्ट

locationलखनऊPublished: May 17, 2020 09:23:17 am

पांच जिलों में खाली हैं दो हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद, और किस जिले में होंगी बंपर भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट…

69000 शिक्षक भर्ती, किस जिले में कितने पद खाली, देखें पूरी लिस्ट

69000 शिक्षक भर्ती, किस जिले में कितने पद खाली, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की 69000 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों के पास चयन के लिए अवध, पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के जिलों में ज्यादा मौके रहेंगे। क्योंकि इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। शिक्षकों के सबसे ज्यादा 2500 पद अकेले सीतापुर जिले में ही खाली हैं, जहां भर्तियां होंगी। इसके बाद दूसरे नंबर पर हरदोई 2450 पद और तीसरे नंबर पर जौनपुर जिला 2270 पदों के साथ है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भर्तियों के लिए पज काफी कम हैं। क्योंकि यहां के ज्यादातर पद पहले से ही भरे हैं। गाजियाबाद जिले में सबसे कम सिर्फ दो पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में यहां उन्हीं दो को नौकरी मिलेगी जो सारे मापदंडों में सबसे ऊपर होंगे। इसलिए अभ्यर्थियों के लिए तमाम ऐसे भी जिलें हैं जहां बंपर सीटें खाली हैं और उन्हें वहां आराम से नौकरी मिल सकती है।


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शासनादेश में जिलों में भर्ती के लिए आवंटित पदों की संख्या जारी कर दी गई है। उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षकों की भर्ती में किस जिले में कितने पद खाली हैं, यह नीचे की लिस्ट में देश सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें

69000 शिक्षक भर्ती में शुरू हुआ बड़ा खेल, इस बार प्राइमरी टीचर बनना नहीं होगा इतना आसान

 

यूपी की 69000 शिक्षक भर्ती के लिये किस जिले में कितने पद

 

मेरठ में 130 पद,

बागपत में 100 पद,

बुलंदशहर में 840 पद,

गाजियाबाद में 2 पद,

हापुड़ में 150 पद,

गौतमबुद्ध नगर में 140 पद,

आगरा में 820 पद,

फिरोजाबाद में 680 पद,

मैनपुरी में 940 पद,

अलीगढ़ में 940 पद,

कासगंज में 1010 पद,

एटा में 580 पद,

हाथरस में 680 पद,

मथुरा में 690 पद,

बरेली में 1220 पद,

बदायूं में 2100 पद,

पीलीभीत में 870 पद,

शाहजहांपुर में 1450 पद,

प्रयागराज में 990 पद,

फतेहपुर में 520 पद,

प्रतापगढ़ में 1330 पद,

कौशांबी में 700 पद,

वाराणसी में 230 पद,

चंदौली में 400 पद,

गाजीपुर में 1920 पद,

जौनपुर में 2270 पद,

मिर्जापुर में 1200 पद,

सोनभद्र में 450 पद,

भदोही में 650 पद,

लखनऊ में 150 पद,

हरदोई में 2450 पद,

सीतापुर में 2500 पद,

रायबरेली में 670 पद

उन्नाव में 1120 पद,

लखीमपुर में 2100 पद,

गोरखपुर में 1250 पद,

देवरिया में 1248 पद,

कुशीनगर में 2220 पद,

महराजगंज में 1560 पद,

बस्ती में 1340 पद,

संत कबीर नगर में 780 पद,

सिद्धार्थनगर में 1050 पद,

झांसी में 530 पद,

ललितपुर में 590 पद,

जालौन में 390 पद,

चित्रकूट में 1080 पद,

बांदा में 1070 पद,

महोबा में 370 पद,

हमीरपुर में 480 पद,

अयोध्या में 880 पद,

बाराबंकी में 1310 पद,

सुलतानपुर में 1570 पद,

अमेठी में 820 पद,

अंबेडकरनगर में 660 पद,

गोंडा में 1620 पद,

बलरामपुर में 440 पद,

बहराइच में 1060 पद,

श्रावस्ती में 280 पद,

मुरादाबाद में 750 पद,

संभल में 680 पद,

रामपुर में 1250 पद,

बिजनौर में 1130 पद,

अमरोहा में 720 पद,

कानपुर नगर में 350 पद,

कानपुर देहात में 520 पद,

इटावा में 590 पद,

औरैया में 550 पद,

फर्रुखाबाद में 1000 पद,

कन्नौज में 1500 पद,

आजमगढ़ में 1550 पद,

बलिया में 1600 पद,

मऊ में 200 पद,

सहारनपुर में 600 पद,

मुजफ्फरनगर में 260 पद,

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो