22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखिये पूरी सूची

UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखिये पूरी सूची

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना, गरिमा स्वरूप को OSD मुख्य निर्वाचन अधिकारी, और विनोद कुमार गौड़ को CDO फर्रुखाबाद बनाया गया है। अन्य अफसरों को भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Jul 2025, 3:26 PM IST

9 PCS officers transferred in up see UP PCS Transfer full list

UP PCS Transfer (Image Source: Social Media)

UP PCS Transfer List Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 9 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन ने इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियों का पुनः बंटवारा किया गया है।

देखें आदेश की कॉपी

अरविंद कुमार मिश्रा को सूचना विभाग की अहम जिम्मेदारी

तबादला सूची के मुताबिक, वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक, सूचना विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पोस्ट राज्य सरकार की जनसंपर्क नीतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

गरिमा स्वरूप बनीं OSD, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

गरिमा स्वरूप को OSD (Officer on Special Duty) के तौर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय में नई भूमिका दी गई है। आगामी चुनावों के मद्देनज़र यह दायित्व काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विनोद कुमार गौड़ होंगे फर्रुखाबाद के नए CDO

विनोद कुमार गौड़ को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया है। अब जिले के समग्र विकास कार्यक्रमों की कमान उनके हाथों में होगी।

डॉ. अलका वर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अहम दायित्व

स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभव रखने वाली डॉ. अलका वर्मा को निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर उनका कार्यकाल स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक हो सकता है।

गौरव रंजन श्रीवास्तव को मिला लोक सेवा आयोग का सचिव पद

गौरव रंजन श्रीवास्तव को सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) बनाया गया है। यह पद प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बहराइच, लखनऊ और औरैया को मिले नए एडीएम

तीन जिलों में एडीएम (अपर जिलाधिकारी) स्तर पर भी फेरबदल किया गया है: अमित कुमार को द्वितीय एडीएम, बहराइच - महेंद्र पाल सिंह को एडीएम, लखनऊ - अविनाश चंद्र मौर्य को एडीएम, औरैया बनाया गया है।

इन अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाएंगे।