लखनऊ. Accountant Cut Off Throat and Hand. राजधानी लखनऊ में ग्रामीण सड़क अधिकरण विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात शशि भूषण शुक्ला ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि कोविड पॉजिटिव से कमजोरी होने के बाद भी उन पर ज्वाइनिंग का दबाव बनाया जा रहा था। बीते कुछ दिनों में वह दो बार कोविड पॉजिटिव हो चुके थे। होम आइसोलेशन में रहने के बाद दोबारा जांच कराई तो फिर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, 11 मई में उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।