8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की बड़ी फिल्मों में नजर आएगी बाबुल फ़िल्म की छुटकी अंबिका वाणी

अंबिकां सिंह वानी ने बताया कि पापा से परमिशन मिलते ही मैं मुंबई की तरफ चल पड़ी और आज अपने सपने को हकीकत का रूप दे पाई हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Jan 2022, 3:33 PM IST

actress_ambika_vani.jpg

हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म बाबुल में अभिनेता अवधेश मिश्रा की बेटी और नीलम गिरी की छोटी बहन 'छुटकी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंबिका वाणी जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनका बाबुल में निभाया हुआ चुलबुला किरदार दर्शकों को बेहद ही पसंद आया है। जिसकी प्रशंसा फिल्मी पंडितों ने भी की है। उनका चुलबुला किरदार कई मायनों में दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि जल्द ही वे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की बड़ी फिल्मों में बड़े बड़े सितारों के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर अभी से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उनके निभाए किरदार की तारीफ खुद फिल्म के निर्देशक-एक्टर अवधेश मिश्रा ने भी की है।

बचपन में फिल्मों को देखकर एक्टिंग का मन में सपना संजोने वाली अंबिका सिंह वानी संघर्षों की राह पर चलकर एक्टर बनी हैं और आज अपना सपना सच कर दिखाया है। अंबिकां सिंह वानी ने बताया कि पापा से परमिशन मिलते ही मैं मुंबई की तरफ चल पड़ी और आज अपने सपने को हकीकत का रूप दे पाई हूं।

यह भी पढ़ें : एक दीवाना प्रेम सिंह करेंगे बारह हसीनाओं से प्यार, 'एक दीवाना बारह हसीना' की शटिंग शुरू

अपने जोश और जुनून के चलते अंबिका घर वालों खासकर पापा को इस फील्ड में जाने देने के लिये मनाने में सफल हो गईं। उसकी मां ने अंबिका की ख्वाहिश को देखते हुये पहले से ही उसके सपोर्ट में थीं। एक बहन अंकिता भी उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही। मां और बहन से मिले इस सहयोग पर आखिरकार अंबिका फिल्मी दुनिया में पहुंचने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़ें : खुशबू तिवारी केटी और श्वेता महारा का भोजपुरी गीत "पियवा झारे जब बबरिया" हुआ रिलीज, श्वेता महारा ने गिराई बिजली

अंबिका बताती हैं कि बिना पापा की परमिशन के वह आगे नहीं बढ़ सकती थीं। पापा ने जब परमिशन दे दी तो वह एक्टर बनने की तरफ आगे बढ़ गईं।