8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशबू तिवारी केटी और श्वेता महारा का भोजपुरी गीत “पियवा झारे जब बबरिया” हुआ रिलीज, श्वेता महारा ने गिराई बिजली

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत "पियवा झारे जब बबरिया" के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी हैं और एक्ट्रेस श्वेता महारा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Jan 2022, 1:36 PM IST

bhojpuri_song.jpg

अपनी मधुर आवाज से गायकी के क्षेत्र में बुलंदी पर परचम लहरा रही श्रोताओं को भाव विभोर कर देने वाली आवाज की मल्लिका खुशबू तिवारी केटी और श्रोताओं पर अपनी अदा का जादू चलाने वाली अदाकारा श्वेता महारा का एक और फुल टू धमाल भोजपुरी गीत "पियवा झारे जब बबरिया" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को जहां सुरीली आवाज में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है, वहीं खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा ने अपनी अदा का जादू चलाते हुए बिजलियां गिरा रही हैं। श्वेता ट्रेडिशनल ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस मूमेंट काफी कमाल का है।

फुल टू धमाल भोजपुरी गीत "पियवा झारे जब बबरिया" को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। जब भी उनकी आवाज में कोई गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से आता है, तो श्रोताओं को सुनने में खूब मजा आता है।

यह भी पढ़ें : एक दीवाना प्रेम सिंह करेंगे बारह हसीनाओं से प्यार, 'एक दीवाना बारह हसीना' की शटिंग शुरू

वही बात करें श्वेता महारा की तो जब भी उनका कोई वीडियो सॉन्ग आता है चाहे वह वेस्टर्न ड्रेस में हो या इंडियन ड्रेस में, वे अपने अदा का जलवा बिखेर देती हैं, जोकि ऑडियंस को खूब लुभाता है।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Film: 'सदा सुहागन' में दिखेंगी निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी की तिकड़ी

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत "पियवा झारे जब बबरिया" के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी हैं। एक्ट्रेस श्वेता महारा हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। निर्देशक आर्यन देव, डीओपी राजेश राठौर & रवी राठौर, एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। इसका म्यूजिक का सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।