26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुब्रत रॉय के बाद सहारा के ये होंगे नए मालिक, जानें कितनी दौलत छोड़ गए ‘सहारा श्री’

Subrata Roy: सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद अब चर्चा इस बात पर होने लगी है कि अगला मालिक कौन होगा। वहीं, लोग ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि सहारा श्री कितनी दौलत छोड़ गए हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन हो सकता है सहारा ग्रुप नया ‌मालिक और कितनी है सहारा के पास दौलत।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 16 Nov 2023, 8:35 AM IST

After Subrata Roy he will be the new owner of Sahara group

सुब्रत रॉय सहारा का निधन।

Sahara Net Worth: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का शून्य से लेकर शिखर तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने "सहारा श्री" बनने तक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। सहारा ग्रुप भारतीय बाजार का एक ऐसा नाम है, जिसे 2004 में टाइम मैगजीन ने देश की दूसरे सबसे बड़े नौकरी देने वाली कंपनी के रूप में जगह दी थी। तब सहारा में लगभग 12 लाख कर्मचारी काम करते थे। फोर्ब्स ने साल 2015 में उनकी नेटवर्थ को अफवाहों के आधार पर करीब 10 अरब डॉलर बताया था। लेकिन सहारा ग्रुप की वेबसाइट के दावों को माना जाय तो ग्रुप के पास 9 करोड़ निवेशक हैं और करीब 2.59 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ है।

कौन संभालेगा विरासत
सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। सहारा श्री अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ कर गए। ऐसे में पूरी संभावना है कि सहारा ग्रुप का कारोबार इनके हाथ में आएगा। हालांकि, सुब्रत रॉय ने अपना कोई अपना वारिश नहीं घोषित किया था और न ही सहारा ग्रुप के तरफ से अभी नए उत्तराधिकारी को लेकर कोई बयान आया है।

सुब्रत रॉय का परिवार
पत्नी- स्वपना रॉय
बेटा- सुशांतो रॉय
बेटा-सीमांतो रॉय

स्पोर्ट्स से लेकर एयरलाइन तक आजमाया हाथ
सुब्रत रॉय ने फाइनेंस कंपनियों से शुरुआत करने के बाद, सहारा ग्रुप, सहारा एयरलाइन बिजनेस, अंबे वैली से लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट, लंदन-न्यूयार्क में होटल, IPL टीम, भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक स्पांसर, फॉर्मूला वन टीम, मीडिया तक में हाथ आजमाया। लेकिन बाद में जब सितारे गर्दिश में आए और कानूनी विवाद बढ़ा तो एयरलाइन, होटल से लेकर कई बिजनेस से बंद करने पड़े।