हाल ही में आए कई न्यूज चैनलों के सर्वे में जेडी(एस) को किंग मेकर के तौर पर बताया गया है। ऐसे में जेडी(एस) को माया का साथ भा सकता है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, मायावती की कर्नाटक में होने वाली कुछ रैलियों में जेडी(एस) के नेता भी मंच साझा करते नजर आएंगे। पिछले दिनों जेडी(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ऐलान किया है कि मायावती को छोड़कर वह किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।