19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाति सिंह ऑडियो मामले में अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान, डीजीपी ने कहा यह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी राज्यमंत्री स्वाति सिंह के कथित वायरल ऑडियो पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Nov 16, 2019

Swati Singh Akhilesh

Swati Singh Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी राज्यमंत्री स्वाति सिंह के कथित ऑडियो पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि शनिवार की स्वाति सिंह और लखनऊ कैंट की सीओ की फोन पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है जिसमें स्वाति अंसर ग्रुप के खिलाफ दर्ज एफआईआर को हटाने का दबाव बनाती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो के सार्वजिक होने के बाद मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक योगी सरकार को घेरने में जुट गई है और उनसे सवाल कर रही है। वहीं डीजीपी ने एसएसपी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के लिए सरकारी ट्रस्ट को लेकर विनय कटियार का आया बड़ा बयान, सीएम योगी को शामिल करने पर कही बड़ी बात

अखिलेश ने कहा शर्मनाक-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्वाति के कथित ऑडियो के शेयर करते हुए कहा कि ‘मामला हाई प्रोफाइल है मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में चल रहा है। आप कौन सी जाँच कर लेंगी? बैठिए आकर कभी’ ये है भ्रष्टाचार को लेकर वो ज़ीरो टॉलरेंस जिसकी दुहाई मुख्यमंत्री देते नहीं थकते? शर्मनाक!

ये भी पढ़ें- इस दरोगा ने दिकाया रौब, सपा महासचिव ने सीधे डीजीपी से की कम्प्लेन, लिया गया एक्शन

भाजपा शासन में हनक देखिए- अजय कुमार लल्लू
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी की मंत्री महोदया घोटालेबाज अंसल बिल्डर की पैरवी में लखनऊ सीओ कैंट को धमका रही है। मंत्री जी कह रही हैं कि, "सीएम साहब तक ये बात है, ऊपर से आदेश है कोई एफआईआर नहीं होनी चाहिए।" घोटालेबाजों की भाजपा शासन में हनक देखिए, कैसे मंत्री महोदया क़ानून के रखवालों को धमका रही है। अगले ट्वीट में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार घोटालेबाजों पर इतना मेहरबान क्यूँ है?

डीजीपी ने कहा- एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर

वहीं यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने मामले पर कहा कि मैनें भी ऑडियो क्लिप सुनी है। सीएम योगी ने भी संज्ञान लेकर मुझसे रिपोर्ट मांगी है। मैंने एसएसपी को निर्देश दे दिए हैं। एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।