31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव 17 अक्टूबर को हरिद्वार में करेंगे मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां (Mulayam Singh ashes) सोमवार 17 अक्टूबर को हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा में विसर्जित करेंगे।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Oct 2022, 5:29 PM IST

अखिलेश यादव 17 अक्टूबर को हरिद्वार में करेंगे मुलायम सिंह की अस्थियां प्रवाहित

अखिलेश यादव 17 अक्टूबर को हरिद्वार में करेंगे मुलायम सिंह की अस्थियां प्रवाहित (file photo)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चुनकर उन्हें सुरक्षितपूर्वक एक कलश में रखा है। इन अस्थियों को हरिद्वार और संगम में प्रवाहित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार 17 अक्टूबर को हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित करेंगे। नेताजी के पैतृक गांव सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

17 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंचेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सुमित तिवारी ने बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. सत्यनारायण सचान से मिली जानकारी के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर सोमवार को सुबह परिवार के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े - Mulayam Singh Yadav Funeral : मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अब सिर्फ रह गईं यादें

यूपी में 21 अक्टूबर को सपा का श्रद्धांजलि सभा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में समाजवादी पार्टी 21 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देगी। पार्टी की ओर से प्रदेशभर के पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह निर्देश सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि, पार्टी पूरे प्रदेशभर में नेताजी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी।

यह भी पढ़े - सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव आठ बार एमएलए व 7 बार चुने गए सांसद, जानें और रोचक बातें

मुलायम सिंह यादव का 10 फरवरी को निधन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (82 वर्ष) का 10 फरवरी सोमवार सुबह 8.16 पर गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकांउट के जरिए मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी दी। मुलायम सिंह यादव का जन्म सैफई में हुआ था। भारतीय राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी मुलायम सिंह का सैफई से शुरू सफर सैफई में ही खत्म हो गया।