2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के मॉर्निंग वॉक ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! देखें खास तस्वीरें

सरकारी बंगला खाली करने के दूसरे दिन बाद भी अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रंट पहुंचे। लोगों से मिले और उनके मन को टटोला...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jun 04, 2018

Akhilesh Yadav morning walk

अखिलेश यादव के मॉर्निंग वॉक ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! देखें खास तस्वीरें

लखनऊ. सरकारी बंगला खाली करने के दूसरे दिन बाद भी अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रंट पहुंचे। लोगों से मिले और उनके मन को टटोलने का प्रयास भी किया। साइकिलिंग का मजा लिया और क्रिकेट भी खेले। अखिलेश यादव को देख मीडिया के कैमरों के साथ-साथ लोगों के मोबाइल के फ्लैश भी चमक उठे। अखिलेश यादव को देख सपाइयों के साथ लोगों ने भी खूब कसरत की।

पिछले दो दिनों से नदिया किनारे सुबह-सुबह बड़ी संख्या में जॉगर्स नजर आने लगे हैं। हों भी क्यों न? सुबह-सुबह अखिलेश यादव जो लोगों के साथ टहल रहे हैं। सोमवार को अखिलेश यादव ने ताज होटल से लेकर गोमती रिवर फ्रंट तक मॉर्निंग वॉक किया। नदिया किनारे साइकिलिंग भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने भी सुबह-सुबह जॉगिंग में भाग लिया।

यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह गोमती रिवर फ्रंट पर अखिलेश यादव ने कुछ ऐसे की मस्ती, अचानक पहुंचे बच्चों को बीच और... देखें तस्वीरें

जनता को टटोलने की कोशिश, निशाने पर बीजेपी
अखिलेश यादव भोर उठकर मॉर्निंग वॉक तो कर ही रहे हैं, वहीं मीडिया के सामने बीजेपी पर चुन-चुनकर जुबानी हमले कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जहां बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, वहीं किसान, नौजवान और महंगाई के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद किसान परेशान और नौजवान बेरोजगार हैं। महंगाई आसमान को छूती जा रही है। इस दौरान सपा प्रमुख ने लोगों से पूछा भी कि चुनाव आ रहे हैं, हमारा साथ देंगे या नहीं?

मॉर्निंग वॉक ने बढ़ाई सियासी गर्मी
अखिलेश यादव का कहना है कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में कसरत के लिये पर्याप्त जगह न होने के चलते वह सुबह-सुबह राजधानी की सड़कों पर निकल रहे हैं। भले ही अखिलेश की ये दिनचर्या हो, लेकिन उनकी मॉर्निंग पॉलिटिक्स ने राजधानी का तापमान बढ़ा दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने अखिलेश के मॉर्निंग वॉक पर तंज कसते हुए कहा कि अब जब सरकारी सुविधायें छूट रही हैं तो उन्हें प्रदेश और जनता याद आ रही है।

यह भी पढ़ें : नए गेस्ट हाउस में जाने से पहले अखिलेश ने कही बड़ी बात, इशारों ही इशारों में दे दी ये नसीहत

आगे की स्लाइड्स में देखें- अखिलेश यादव के मॉर्निंग वॉक की खास तस्वीरें...