उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में भाजपा ने गंगा की सफाई को लेकर एक भी काम नहीं किया। प्रोफेसर जी डी अग्रवाल गंगा की सफाई के लिए अनशन कर रहे थे। अनशन करते-करते उनकी मौत हो गई, लेकिन सरकार ने उनकी एक भी न सुनी। भाजपा सरकार ने गंगा मैया को धोखा दिया है और जो मां को धोखा देते हैं वह उन्हें कभी भी माफ नहीं करती हैं।