लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के पिता प्रभुदयाल (Prabhu Dayal) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम योगी (CM Yogi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शोक प्रकट किया है। बसपा अध्यक्ष के पिता का देहांत गुरुवार को हो गया। इसकी जानकारी बसपा ने पत्र जारी कर दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, मायावती जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि! बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के पिता जी श्री प्रभुदयाल जी का देहावसान अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति दे ईश्वर। शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदना! शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!