लखनऊ. आगरा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में शिवपाल सिंह यादव का नाम गायब है। किरनमय नंदा पहले की तरह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जबकि प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव का पद दिया गया है। समाजवादी पार्टी में 10 महासचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान, राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र नागर, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजी लाल सुमन, रामशंकर विद्यार्थी राजभर शामिल हैं।