26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े सड़क हादसे में मारे गए इतने लोग, अखिलेश यादव हुए दुखी, दिया यह बयान

बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Nov 2018, 7:00 PM IST

Akhilesh Yadav sad

Akhilesh Yadav sad

लखनऊ. बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यह लोग ललितपुर से मध्यप्रदेश के मालथौन में टीका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने बयान जारी कर इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। आपको बता दें कि सीएम योगी व सपा अध्यक्ष अखिलेेश यादव दोनों ही बुधवार को अपनी-अपनी पार्टियों के प्रचार-प्रसार के लिए मध्यप्रदेश में थे। लेकिन हादसे के बारे में अखिलेश यादव ने सबसे पहले संज्ञान लेते हुए अपना बयान जारी किया।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने राम मंदिर निर्माण पर यह बयान देकर मचा दिया हड़कंप, खड़ी कर ली खुद के लिए बहुत बड़ी मुसीबत, मुलायम भी आ गए टेंशन में

अखिलेश ने कहा यह-

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सागर में एक दर्दनाक सड़क हादसा बेहद दुखद है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति प्रदान करे। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। साथ में कहा कि प्रशासन मृत आश्रित परिजनों को उचित आर्थिक मदद एवं घायलों को उपचार मुहैया कराए।

ये भी पढ़ें- बारावफात के जुलूस में हैंडग्रेनेड का हुआ इस्तमाल, मच गया बवाल, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस में हड़कंप

ऐसे हुआ हादसा-

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर में राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर ट्रक और एक टवेरा कार की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। टवेरा कार में सवार लोग ललितपुर से मध्यप्रदेश के मालथौन जा रहे थे। घायलों को सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।