
अखिलेश यादव ने कहा- अगले चुनाव में अपनी ही जमीन खो देगी भाजपा सरकार
लखनऊ. जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए कुछ दिनों पहले राजधानी लखनऊ में बैठक हुई थी जिसमें किसानों की सहमति से जमीन खरीदने की बात पर चर्चा हुई थी। यह एयरपोर्ट केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। जेवर एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों की जमीन की जरूरत है। लेकिन बात मुआवजे पर आकर अटक जा रही है। इस सिलसिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसे भाजपा सरकार का 'हड़प लेने' वाला व्यवहार बताया है।
औने-पौने दाम पर सरकार हड़पना चाहती है जमीन
अखिलेश ने ट्विट कर कहा है कि जेवर एयरपोर्ट के नाम पर सरकार किसानों की जमीन को हड़प लेना चाहती है। बिना उनकी मर्जी के जमीन को औने-पौने दाम पर लेना चाहती है।
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की असहमति मुआवजे पर आकर रुक जा रही है। पहले चरण के लिए करीब 1448 एकड़ जमीन की दरकार है। किसान चाहते हैं कि वहां के सर्किल रेट का उन्हें चार गुना मुआवजा मिले। लेकिन शहरी क्षेत्र होने के कारण सरकार इतना मुआवजा देने को तैयार नहीं है।
भाजपा सरकार ना-काम सरकार
गौरतलब है कि अखिलेश यादव भाजपा सरकार और प्रदेश में बदहाल कानून व्यव्स्था पर ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने एक के बाद एक भाजपा सरकार के खिलाफ ट्वीट किया है। एक ओर जेवर एयरपोर्ट पर यह बात कही है, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बस्ती फ्लाईओवर मामले के जरिये भाजाप को ना-काम सरकार बताया है।
ई नौकरियां मिलती नहीं हैं कि पुरानी पहले ही चली जाती हैं
वहीं, बेरोजगारी और चौपट अर्थव्यवस्था पर अखिलेश ने कहा है कि नौकरी के लिए युवा भटक रहा है। नई नौकरियां मिलती नहीं हैं और पुरानी चली जाती हैं। यह बात उन्होंने उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा रद्द हो जाने पर कही थी।
Published on:
11 Aug 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
