वहीं आज मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई स्थाई विराम नहीं है। यदि हम भविष्य में महसूस करते हैं कि सपा प्रमुख अपने राजनीतिक कार्य में सफल होते हैं, तो हम फिर से एक साथ काम करेंगे। लेकिन अगर वह सफल नहीं होता है, तो हमारे लिए अलग से काम करना अच्छा रहेगा, इसलिए हमने अकेले उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।