26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश बोले- यूपी में होगा महागठबंधन, बसपा-कांग्रेस और रालोद को सौंपी अहम जिम्मेदारी

महागठबंधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल की जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने की तय...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Sep 2018, 2:49 PM IST

sp bsp congress rld grand alliance

अखिलेश बोले- यूपी में होगा महागठबंधन, बसपा-कांग्रेस और रालोद को सौंपी अहम जिम्मेदारी

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिये उत्तर प्रदेश में महागठबंधन जरूर बनेगा। इसके लिये सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद की जिम्मेदारी तय है। सभी दल मिलकर मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का। एक अखबार को दिये इंटरव्यू में सपा प्रमुख ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। यही परेशान जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देगी।

यूपी में महागठबंधन की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शामिल दलों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी निभानी होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा को 05 सीटें मिली थीं, इस बार हमारी जिम्मेदारी बीजेपी को पांच सीटों पर लाने की है। बसपा की जिम्मेदारी है कि वह बीजेपी को खाता न खोलने दे, क्योंकि पिछले चुनाव में बसपा का खाता नहीं खुला था। इसी तरह कांग्रेस की जिम्मेदारी यूपी में बीजेपी को 02 सीटों पर और रालोद की जिम्मेदारी 01 सीट पर समेटने की है।

यह भी पढ़ें : महागठबंधन में शामिल होगी आम आदमी पार्टी, अखिलेश इतनी सीटें देने को राजी, कांग्रेस पर संशय

देश को नया प्रधानमंत्री देगा विपक्ष
बीजेपी का कहना है कि नरेंद्र मोदी से मुकाबले के लिये विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के लिये कोई चेहरा ही नहीं है। इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर, फूलुपर और कैराना उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने बीजेपी के इस सवाल का जवाब दे दिया है। विपक्ष देश को एक नया प्रधानमंत्री देगा, जिसका जनता इंतजार कर रही है।

बसपा संग दोस्ती पर बोले अखिलेश
अपने प्रमुख प्रतिद्वंदी दल बसपा के साथ आने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमसे लोग कहते थे कि आप किससे दोस्ती कर रहे हो, वह तो जीरो (बसपा) वाले हैं। हमने कहा कि हम समाजवादी लोगों ने बीजेपी का ही फॉर्मूला सीख लिया है कि कहां जीरो लगाना है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2012 से अब तक कई साल बीत चुके हैं। इस बीच काफी परिस्थितियां बदल गई हैं और मुद्दे भी नये हो गये हैं।

यह भी पढ़ें : मुलायम के पुत्र मोह ने शिवपाल यादव की बढ़ाई मुश्किल, सपाइयों में जश्न का माहौल

शिवपाल यादव पर दिया बयान
शिवपाल यादव पर अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा का सम्मान है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे द्वारा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा प्रमुख ने कहा कि चलो अच्छी बात है। इसी बहाने हम लग रहा परिवारवाद का आरोप खत्म हो जाएगा। साथ ही यह भी साबित हो गया कि कम से कम हमारे यहां तो लोकतंत्र है। सबको अपना विचार रखने की आजादी है।


यह भी पढ़ें : बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान- मायावती ही होंगी विपक्ष का पीएम चेहरा