
Delhi Elections 2025, Akhilesh Yadav Support Arvind Kejriwal: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आने वाले दिल्ली चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) के लिए अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ रैली का हिस्सा होंगे। 30 जनवरी को अखिलेश यादव और अरविन्द केजरीवाल रिठाला विधानसभा (Rithala Assembly) में रोड करते नज़र आएंगे। इसके बाद दोनों नेता एक रैली को सम्बोधित करते दिखेंगे। इस रैली में सपा के कई बड़ी नेता आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) का पार्टी का प्रचार करते नज़र आ सकते है। समजवादी पार्टी की इकरा हसन कैराना में आप पार्टी का प्रचार करते दिखेगी। अखिलेश यादव ने पहले हे केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव (Delhi Chunav 2025) में समर्थन का वादा किया था।
समजवादी पार्टी ने कुछ समय पहले ही दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस का दमन छोड़कर आप आदमी पार्टी को सपोर्ट करने का ऐलान किया था। तीनो पार्टी (आम आदमी पार्टी, सपा और कांग्रेस) INDIA गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आप को सपोर्ट करना एक बड़ी वजह बताई जा रही है। अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था की आम आदमी को सपोर्ट करने की बड़ी वजह है दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मजबूत होना है। उन्होंने आगे बताया INDIA गठबंधन की जब शुरुआत हुई थी तब कहा गया था की क्षेत्रीय पार्टी, जहां मजबूत है, उसे इंडिया गठबंधन और मजबूत करेगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है जिसके कारण अखिलेश यादव आप पार्टी का समर्थन दिल्ली चुनाव में करते नज़र आएंगे।
Updated on:
28 Jan 2025 03:03 pm
Published on:
28 Jan 2025 03:02 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
