26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का फिर किया समर्थन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर चलाए शब्दबाण...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Dec 04, 2017

akhilesh and rahul gandhi

लखनऊ. करीब साल भर पहले अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और अब उनके मित्र राहुल गांधी भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की ओर अग्रसर हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। 'यूपी को ये साथ पसंद है' नारे के साथ शुरू हुई अच्छे लड़कों की दोस्ती अब भी बरकरार है और नए कीर्तिमान गढ़ने की ओर अग्रसर है। पार्टी के दिग्गजों के तमाम विरोधों के बावजूद दोनों युवा आगे का सफर साथ-साथ तय कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव तो कई बार कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर आपत्ति जता चुके हैं, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई नेता यूपी में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ना चाहते थे। बावजूद इसके दोनों युवा नेता एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ रहे हैं और विपक्षी दलों के तीखे शब्दबाणों से अपने दोस्त की हिफाजत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : खजांची के जन्मदिन पर सीएम अखिलेश का खास गिफ्ट, सपा के किन्नर प्रत्याशी को लेकर सीएम योगी पर कसा तंज

दोस्त के समर्थन में आए अखिलेश
हाल ही में गुजरात चुनाव में राहुल गांधी को गैर हिंदू कहकर मामला उछालने पर अखिलेश यादव राहुल कांग्रेस के युवराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। इटावा में अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

जो भाजपा का नहीं, वो हिंदू नहीं : अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं, तो मैं भी हिंदू नहीं हूं और इसका मतलब कोई हिंदू नहीं है। इस दौरान अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से अपनी दोस्ती जगजाहिर करते हुए भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब तो यह हुआ कि जो भाजपा का नहीं है, वो भी हिन्दू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : शिवपाल के इस बयान से सपा में मचा हड़कंप, भाजपा में खुशी की लहर

कब्रिस्तान-श्मशान को लेकर भाजपा को घेरा
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने प्रदेश की जनता को कब्रिस्तान और श्मशान के नाम पर लड़ा दिया।