14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश ने आंधी-तूफान से हुई लोगों की मौत पर दिया बड़ा बयान, सीएम योगी के लिए कह दी ये बड़ी बात

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आँधी-तूफ़ान से हुई 64 लोगों की मृत्यू पर दुख जताया है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

May 03, 2018

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. प्रदेश में कल रात आए आंधी-तूफान ने करीब 64 लोगों की जान ले ली है जिसमें सिर्फ आगरा में करीब 40 से ऊपर लोगों की मौत हो गई हैं, तो वहीं दर्जनों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश व अन्य उत्तरी राज्यों में आई इस प्राकृतिक त्रासदी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वहीं इस दुखद स्थिति में यूूपी के सीएम का प्रदेश में न होना भी चर्चा का विषय बन गया है और विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने प्रदेश में आई प्राकृतिक मुसीबत से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मदद का ऐलान कर दिया था।

अखिलेश ने की मदद की घोषणा-

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आँधी-तूफ़ान से हुई 64 लोगों की मृत्यू पर दुख जताया है और अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करें। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा- "प्रदेश में आँधी-तूफ़ान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है! मैं हर प्रदेशवासी और अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वो ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएँ। ये हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।

सीएम योगी को कर्नाटक में अपना मठ बनाने की दी नसीहत-

वहीं अपने अगले ट्वीट में उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा और कहा कि अगर वो इन हालातों में प्रदेश वापस नहीं आते हैं, तो वो हमेशा के लिए वहीं अपना मठ बना लें। अखिलेश लिखते हैं- सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, नाकि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।