10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के इस कदम से एक बार फिर हो सकता है सपा में घमासान

समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी में 'बाहरियों' को तरजीह दी गई है, पार्टी के अंदर घमासान की सुगबुगाहट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 3:05 PM IST

Akhielsh Yadav

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष नरेश उत्तम ने बरेली समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें बसपा से सपा में आए अगम मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि अखिलेश यादव के करीबी प्रमोद यादव को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। प्रमोद यादव पहले कार्यकारिणी में जिला सचिव थे इसके साथ ही पुराने दिग्गज नेताओं अताउर्रहमान, भगवतशरण गंगवार के करीबी लोगों के भी कद घटा दिए गए हैं। सपा की नई कार्यकारिणी से जिले में पार्टी में घमासान बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिलाओं ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़


ये है कार्यकारिणी

सपा की जिला कार्यकारिणी में सुभलेश यादव जिलाध्यक्ष, प्रमोद बिष्ट महासचिव , अगम मौर्य शमीम खान सुल्तानी और तेजप्रताप गंगवार उपाध्यक्ष , गुरुप्रसाद काले कोषाध्यक्ष , सत्येंद्र यादव , शिवचरण कश्यप , नूतन शर्मा , चंद्रपाल सिंह , आरिफ, अमरजीत गुर्जर , विजेंद्र सिंह यादव , मोहनलाल प्रजापति , विशाल सागर और फरीदा सुल्ताना को जिला सचिव बनाया गया है इसके साथ ही 26 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- BIG NEWS बवाल और भाजपा सांसद के विरोध के बाद एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाई गई


पुराने दरकिनार

सपा की नई कार्यकारिणी में भी गुटबाजी साफ़ देखने को मिली है जहां दूसरे दलों से आकर सपा में शामिल हुए नेताओं को तो पद से नवाजा गया है लेकिन सपा में पुराने कार्यकर्ताओं को या तो कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली या फिर उनका कद छोटा कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र यादव का कद घटाते हुए उनको उपाध्यक्ष से सचिव बनाया गया है तो जिला सचिव रहे प्रमोद यादव को बाहर कर दिया गया है। पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार के करीबी मुनेंद्र गंगवार को भी उपाध्यक्ष पद से हटाकर सदस्य बनाया गया है। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के भाई को भी सिर्फ सदस्य बनाया गया है। जबकि आंवला से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े अगम मौर्य को उपाध्यक्ष और भाजपा छोड़ सपा में आई फरीदा सुल्ताना को सचिव बनाया गया है।