10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार के दूत ने परखी विकास की हकीकत

ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत गांवों में ली योजनाओं की जानकारी। ब्लॉक के देवखेड़ा, हेमराजपुर और कुतुकपुर जारखी में किया भ्रमण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 8:31 PM IST

Firozabad

फिरोजाबाद। बुधवार को केन्द्र सरकार के दूत ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली। योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को होने पर प्रसन्नता जाहिर की।

यह भी पढ़ें- VIDEO एएमयू में बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े


कम्युनिकेशन डिर्पाअमेंट के थे डायरेक्टर

भारत सरकार के टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर बीरेन्द्र प्रताप ग्राम पंचायत देवखेड़ा मेें पहुंचे। जहां उन्होंने आशा और एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चलाई गई योजनाएं जन धन खाता, उज्ज्वला योजना, ग्राम शक्ति दिवस, आयुष्मान भारत योजना, किसान कल्याण कार्यशाला समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। तदोपरांत वह गांव हेमराजपुर पहुंचे। जहां ग्रामीणों से सरकार द्वारा दिए जा रहे विद्युत कनैक्शन के बारे में जानकारी की।

यह भी पढ़ें-ताजमहल का शहर आगरा दुनिया का आठवां प्रदूषित शहर, यहां की हवा हुई जहरीली, मानव जीवन पर भारी संकट


ग्रामीणों ने की शिकायत

गांव में कुछ लोगों ने कनैक्शन जबरन देने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनाए जाने की भी शिकायत की। केन्द्र सरकार के डायरेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को शीघ्र ही राशन कार्ड बनवाकर उनको गैस कनैक्शन दिलवाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कुतुकपुर जारखी में उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामशंकर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार ज्योतिष दिवाकर, खंड प्रेरक अरूण कुमार समेत सचिव बाबू सिंह, पियूषकांत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'बंटी' शिकार खोजता, 'बबली' जाल में फंसा करती थी ब्लैकमेल, इस तरह दबोचे गए

यह भी पढ़ें- बगीचे से हिरण का शव बरामद, शिकार की आशंका