4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बजट 2018 से पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, मोदी और योगी से मांगे इन पांच सवालों के जवाब

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बजट से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 16, 2018

Akhilesh Yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बजट से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश और प्रदेश पांच साल पीछे चला गये हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब चाय पर चर्चा नहीं, बल्कि सच्चाई पर चर्चा हो कि भाजपा कार्यकाल में जनकल्याण के कौन से कार्य हुये।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरी-पेशा, व्यापारी से लेकर मजदूर और किसान समेत हर वर्ग परेशान है। इस सरकार में महिलाओं और बच्चियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। नौजवान बेरोजगारी का शिकार हैं। छोटे-उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। लेकिन बड़े घराने जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। और सरकार सच्चाई का सामना करने से कतरा रही है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का पीएम मोदी को बड़ा चैलेंज, कहा- अब चाय पर चर्चा नहीं, बल्कि होगी.... बयान पर मचा हड़कंप

अखिलेश ने मांगे इन सवालों के जवाब
अखिलेश यादव ने केंद की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि आखिर चार साल में ही समाज की इतनी दुर्दशा कैसे हो गई? समाज हर वर्ग पीड़ित और आक्रोशित क्यों है? देश भर में किसान आत्महत्याएं क्यों कर रहे हैं? उत्तर प्रदेश सरकार भी बताये कि इतने कम समय में सूबे की कानून-व्यवस्था बद से बदतर कैसे हो गई?

लोग पैसा लेकर बाहर जा रहे हैं और हम निवेश का इंतजार कर रहे हैं : अखिलेश
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतर भविष्य के लिए अपना पैसा लेकर भारत से बाहर चले गए और कुछ बैंकों का पैसा लेकर। मतलब कुछ बाहर जाकर बस गये और कुछ बच गये। इधर हमारा प्रदेश ये इंतज़ार कर रहा है कि निवेश कब होगा सच तो ये है कि लोग पैसा लेकर बाहर जा रहे हैं, न कि निवेश के लिए आ रहे हैं।