
Akhilesh yadav
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते ही कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस प्रकार किसानों को निरंतर उपेक्षित, अपमानित व आरोपित किया है, उसने किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभायी है। अब जो हालात बने हैं, उनके लिए भाजपा ही कसूरवार है। भाजपा अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद्द करे।
26 जनवरी को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर रैली का आह्वान किया था। गणतंत्र दिवस पर कई जिलों सपाइयों ट्रैक्टर रैली निकाली भी, लेकिन कई जगह सपाइयों और पुलिस में नोंकझोंक भी हुई।
Published on:
27 Jan 2021 01:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
