अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में जैसे ही कोरोना के मामूली लक्षण दिखे तभी दोनों ने अपना टेस्ट कराया। एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित होने की तुरंत जानकारी मिली। इसके बाद ऐश्वर्या, जया बच्चन और आराध्या का सैंपल टेस्ट के लिये लिया गया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के बंगले को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया है।