यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर सपा ने कार्यवाही के बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया। जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, सपा सुप्रीमो व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खड़े हो गए और इस मुद्दे पर बोलने की कोशिश की लेकिन अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। इस पर सपा सदस्य आक्रोशित हो गए और नारेबाजी की फिर सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के सभी विधायक पार्टी कार्यालय में वापस चले गए।