20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / मुख्तार के घर आए अखिलेश पर अमरपाल मौर्य ने साधा निशाना, बोले- जीवन को भी राजनीति से जोड़कर…

मुख्तार के घर आए अखिलेश पर अमरपाल मौर्य ने साधा निशाना, बोले- जीवन को भी राजनीति से जोड़कर…

Akhilesh Yadav Visits Mukhtar House: अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के घर जाकर उनके परिवार से मिले। इसको लेकर भाजपा के संगठन महासचिव ने अखिलेश यादव पर निशान साधा है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 7 Apr 2024, 3:26 PM IST

amarpal_maurya_targeted_akhilesh_who_came_to_mukhtar_home.png

Akhilesh Yadav Visits Mukhtar House

Akhilesh Yadav Visits Mukhtar House: सपा अध्यत्क्ष अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी समेत अन्य परिजनों से मुलाकात की। अब इसको लेकर राज्यसभा सांसद और भाजपा के संगठन महासचिव अमरपाल मौर्य ने अखिलेश के इस दौरे पर हमला बोला है। मुख्तार अंसारी के घर जाकर श्रद्धांजलि देने के मामले पर अमरपाल मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

अमरपाल मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश यादव उनके घर नही गए। वह किसी के जीवन को भी राजनीति से जोड़कर काम करते हैं और इससे घृणित कार्य और कोई नही हो सकता। अखिलेश यादव हमेशा वोट बैंक की राजनीति करते हैं। रमजान हो, बिजली हो या कुछ और वह हर जगह राजनीति करते हैं।

यह भी पढ़ें:चुनाव प्रचार के दौरान गेहूं काटते दिखे ओपी राजभर, बोले- ये सब कर के छोड़ दिया है

अखिलेश यादव के अलावा अमरपाल मौर्य ने सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की बात पर कहा कि वह सिर्फ अपना बंगला बचाने को राज्यसभा गई हैं। जबकि रायबरेली की जनता ने उन्हें हमेशा सिर पर बैठा के रखा, लेकिन इस बार रायबरेली में भी कमल खिलेगा। दरअसल, सांसद अमरपाल मौर्य आज सलोन और तिलोंई में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली के त्रिपुला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोककर उनका जोरदार स्वागत किया।