आवेदनों मेंं इनके अलावा देश की 15 मशहूर हस्तियों ने भी उतर प्रदेश के शिक्षा विभाग में नौकरी की अर्जी लगाई है। महात्मा गांधी ने तो आवेदन पत्र में 94 फीसदी अंकों के साथ टॉप भी कर लिया है। दरअसल पहले तो शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट को जारी करने पर रोक लगा दी थी और आवेदकों की जांच के लिए एक समिति बनाई थी। फिर जांच के बाद ऐसे आवेदकों के नाम को मेरिट लिस्ट में रखा गया और उन्हें बुलाया गया, लेकिन वे फर्जी आवेदक हाजिर नहीं हुए।