लखनऊ. पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन का लुफ्त उठा रहे कई लोग अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रह है कि 50 से भी ज्यादा लोग रेवले ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, कि तभी एक ट्रेन आई जो कुछ ही सेकेंड्स में सब पर चढ़ गई और इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो देख देशभर में हड़कंप मच गया। अलग-अलग राज्यों से दिग्गज नेताओं ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शोक जताया है। वहीं यूपी सीएम योगी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी इस पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।