8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anupama yadav और लेखक विनय बिहारी का मस्ती भरा सॉन्ग ‘जवनिया’ हुआ रिलीज, नीलम गिरी का दिखा जलवा

अभिनेत्री नीलम गिरी ने भी गाने में जबरदस्त परफॉर्म कर सभी को अपनी दिलकश अदाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Feb 2022, 8:15 AM IST

javaniya.jpg

भोजपुरी की फेमस सिंगर अनुपमा यादव अपनी लोक गायिकी के लिए जानी जाती हैं। उनका कोई भी गाना आता है तो वो इंटरनेट पर छा जाता है। इसी बीच अब उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘जवनिया’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। ये बेहद ही मस्तीभरा गाना है। इसमें अभिनेत्री नीलम गिरी अपने पति के प्यार में तड़पती हुई नजर आ रही हैं। और हर किसी में वे अपने पति की छवि देख रही हैं।

भोजपुरी सॉन्ग 'जवनिया’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इसका टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसके बाद दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार था।
सोशल मीडिया के हमेशा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री नीलम गिरी ने भी गाने में जबरदस्त परफॉर्म कर सभी को अपनी दिलकश अदाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें : इंडिया टॉप म्यूजिक चार्ट में शिल्पी राज के 'राजा जी खून कई द' ने 24वें स्थान से 15वें पायदान पर लगाई छलांग

यह भी पढ़ें : Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने कहा, 'लड़कियों को यूं न पटाया करो'

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'जवनिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर अनुपम यादव,फीचर नीलम गिरी, लिरिक्स विनय बिहारी, म्यूजिक टिंकू तूफान केसरी, डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी, डीओपी राजेश राठौर और रवि राठौर, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साल 2019 में गाए छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो, की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में अपना नाम कमाया है।