3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरुण जेटली ने राज्यसभा के लिये किया नामांकन, बीजेपी ने इन प्रत्याशियों पर लगाया है दांव

राज्यसभा के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, 23 मार्च को होगी वोटिंग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 12 Mar 2018, 2:25 PM IST

Arun Jaitley files nomination

लखनऊ. सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश विधानसभा में नामांकन भरा। जेटली के अलावा बीजेपी के शेष सात प्रत्याशी भी आज नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे। 12 मार्च यानी आज नामांकन का आखिरी दिन है। गौरतलब है कि 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों पर 23 मार्च को मतदान होगा और इसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा। बात उत्तर प्रदेश की करें तो सूबे में 10 राज्यसभा सीटों के लिये मतदान होगा, इनमें से आठ सीटें पहले ही भाजपा के पास हैं।

रविवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें वित्तमंत्री अरुण जेटली, डॉ. अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव और हरनाथ सिंह यादव के नाम शामिल हैं।

सोमवार को जब अरुण जेटली ने विधानसभा में नामांकन किया। उनके साथ यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ ? पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री सतीश महाना समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। गौरतलब है कि आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिये बीजेपी के शेष सभी प्रत्याशी आज ही नामांकन करेंगे।

अरुण जेटली के बारे में खास
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी रह चुके हैं। छात्र जीवन में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। जेल भी गये। यूपी सरकार में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं अरुण जेटली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं जेटली। 1999 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया। वर्ष 2000 में अरुण जेटली वाजपेयी सरकार में उद्योग वाणिज्य और कानून मंत्री बने।

राज्यसभा (यूपी) की ये सीटें हो रही हैं खाली
जया बच्चन, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
नरेश अग्रवाल, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
किरणमय नंदा, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
चौधरी मुनव्वर सलीम, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
दर्शन सिंह यादव, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
मुनकाद अली, बहुजन समाज पार्टी- अप्रैल 2018
प्रमोद तिवारी, कांग्रेस - अप्रैल 2018
आलोक तिवारी, समाजवादी पार्टी- अप्रैल 2018
विनय कटियार, भारतीय जनता पार्टी- अप्रैल 2018