कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा व खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान मौजूद रहे। समारोह में पूनम यादव, जीतू राई व सौरभ चौधरी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशक के अनुसार, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में प्रदेश के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया गया था। इन सभी को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया गया।