समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि अयोध्या और काशी और मथुरा सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि करीब-करीब सभी जिलों में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे। बहरहाल, अब तक की स्थिति तो यही है कि हर जिले में अध्यक्ष बनाने में निर्दलीयों की भूमिका अहम होगी।