5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेहरे पर झलकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, जन-जन में उमड़ा तिरंगे के प्रति उत्साह

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं, उत्तर प्रदेश के नागरिकों में भी आजाद भारत को लेकर जोश और उत्साह बरकरार रहा। यूपी के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही जश्न का माहौल भी बना रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन परिसर में ध्वजारोहण किया।

3 min read
Google source verification
cm_yogi_hoisted_flag.jpg

CM Yogi Adityanath Hoisted Flag in Lucknow

देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर धूमधाम से जश्न मनाया गया। घर-घर गजब उत्साह और उमंग से सराबोर माहौल रहा। प्रदेश के तमाम जिलों में नागरिकों ने तिरंगा अभियान के तहत अपनी सहभागिता दी। गोरखपुर में विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बना। इस समारोह में करीब लाख लोगों ने राष्ट्रगान गाया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार सुबह 9 बजे विधान भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्या मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने जनता के नाम संदेश भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने आजादी के उत्सव पर सबको बधाई दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत-शत नमन किया। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 37 वर्ष बाद कोई सरकार रिपीट हुई है। कोई मुख्यमंत्री लगातार पांच वर्ष काम करके आज फिर सेवा के लिए खड़ा है।

प्रदेश की विभूतियों का करता हूं सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास और सुशासन की नींव तैयार की है। अगले पांच वर्षों में प्रदेश में प्रगति और समृद्धि की भव्य इमारत आकार लेगी। यह भव्य इमारत नए भारत का नया उत्तर प्रदेश होगा। योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों और पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव में आमजन को जोड़कर इसको राष्ट्रीय उत्सव बनाया है। हमने तो पूरे देश मे मौन मार्च के जरिए विभाजन की त्रासदी को भी स्मरण किया। यह सभी कार्यक्रम हमें अतीत की विरासत के साथ जोड़ते हैं। मै तो प्रदेश की विभूतियों का सम्मान और उनके दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

जश्न के माहौल में डूबी काशी

संसार के प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक हर्षोल्लास का माहौल रहा। चौतरफा भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी। बच्चे-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी देशभक्ति के भाव से सराबोर दिखे। सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होने वाले राष्ट्रगान से ठीक पहले एक मिनट तक सायरन की आवाज सुनाई दी। चौराहों पर लोग जहां के तहां ठहर गए और 52 सेकंड तक राष्ट्रगान गाया। शहर की प्रमुख सड़कों पर स्कूली बच्चों ने झंडा लेकर तिरंगा रैली भी निकाली। साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें - मामूली बात पर घर से भागी दो बहनें, मां बाप को मरा बताकर करती रहीं गुमराह, हकीकत जानने पर पुलिस हैरान

अयोध्या में दिखा अलग नजारा

भगवान राम की नगरी अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव पर सुंदर नजारा देखने को मिला। संत समाज ने 2000 लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला तो मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सौहार्द का संदेश देते हुए राम नगरी की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाला। अयोध्या के टेढ़ी बाजार से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नया घाट तक तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें - वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंजा जन गण मन

किन्नरों ने मुल्क के लिए मांगी दुआ

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर समाज ने भी देश की आजादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया और ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाए। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदन गिरि उर्फ टीना मां ने खास कार्यक्रम आयोजित किया। किन्नर समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया।