पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल (Sitapur Jail) में बंद हैं। सीतापुर जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था। कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल के 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आजम खान को पहले लखनऊ मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने की तैयारी की गई थी, लेकिन आजम खान ने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।